केंद्रीय जेल में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, श्री कृष्ण के जन्म की खुशी में जयकारे लगाकर खुशी में झूमे बंदी

Edited By meena, Updated: 17 Mar, 2023 07:44 PM

organized shrimad bhagwat katha in the central jail

नेताजी सुभाष चंद्र बोस केंद्रीय जेल जबलपुर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दौरान भगवान श्री कृष्ण का प्रकट उत्सव धूमधाम से मनाया गया

जबलपुर(विवेक तिवारी): नेताजी सुभाष चंद्र बोस केंद्रीय जेल जबलपुर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दौरान भगवान श्री कृष्ण का प्रकट उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कथावाचक शिव मंदिर कचनार सिटी (बड़े शंकर जी) के मुख्य आचार्य एवं मां दक्षिणेश्वरी धाम के संस्थापक सुरेंद्र दुबे शास्त्री जी महाराज ने व्यासपीठ से भगवान श्री कृष्ण के जन्म की कथा का वर्णन किया। इसके साथ ही बंदियों के आध्यात्मिक उत्थान के लिए तत्वज्ञान से परिपूर्ण हृदय परिवर्तन करने वाले अनेक प्रसंग सुनाए, जिससे बंदियों के मन की अपराधिक प्रवृत्ति समाप्त हो और वह सत्य, धर्म तथा अहिंसा के मार्ग पर चलें। शास्त्री जी के प्रवचन सुनकर बंदियों के मन में भक्ति जागृत हो रही है और वह अपनी दिनचर्या में आध्यात्मिक बदलाव भी ला रहे।

PunjabKesari

कथा के पूर्व जेल अधीक्षक अखिलेश तोमर के निर्देशन में व्यासपीठ का पूजन कर शास्त्री जी का स्वागत उप जेल अधीक्षक मदन कमलेश एवं एवं राकेश मोहन उपाध्याय ने किया। उप जेल अधीक्षक रूपाली मिश्रा, सहायक जेल अधीक्षक अंजू मिश्रा ने आरती की। पूजन पंडित नीरज शास्त्री, श्याम शास्त्री एवं सत्येंद्र शास्त्री ने संपन्न कराया। इस दौरान जेल के सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

PunjabKesari

कन्हैया के जयकारों से गूंज उठा जेल परिसर

भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर जेल के अधिकारी कर्मचारियों के साथ बंदियों ने श्री कृष्ण के जयकारे लगाए। कन्हैया के जयकारों से समूचा जेल परिसर गूंज उठा। भक्ति गीतों पर बंदियों ने जमकर नृत्य किया। इस दौरान   उप जेल अधीक्षक राकेश उपाध्याय एवं गायक कलाकार कविता सिन्हा ने भजनों की शानदार प्रस्तुति देकर समा बांध दिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!