रामचरितमानस पर टिप्पणी को लेकर करणी सेना में आक्रोश, उज्जैन में जलाया स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला

Edited By meena, Updated: 03 Feb, 2023 01:06 PM

outrage in karni sena over comment on ramcharitmanas

उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव की पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने राम चरित्र मानस पर की टिप्पणी के बाद से ही लगातार देशभर में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है

उज्जैन (विशाल सिंह): उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव की पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने राम चरित्र मानस पर की टिप्पणी के बाद से ही लगातार देशभर में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। उज्जैन में भी करणी सेना भारत ने टावर चौक फ्रीगंज पर स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला दहन किया गया और कठोर कार्रवाई करने की मांग की। उज्जैन में स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला दहन किया गया।

PunjabKesari

उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव की पार्टी से नेता स्वामी प्रसाद मौर्य रामचरित्र मानस को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी जिसके बाद से ही पूरे देश में राजनीति गरमा गई और स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर कार्रवाई की मांग करने लगे वहीं जगह-जगह स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला दहन किया जा रहा है इसके पहले बिहार में शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने भी रामचरित्र मानस को लेकर विवादित बयान दिया था उसमें भी काफी विवाद गरमाया था अब स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरितमानस को लेकर दिया विवादित बयान के बाद से देश में राजनीति गर्म आई हुई है रामचरितमानस को लेकर। उज्जैन में आज करणी सेना भारत के द्वारा स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला जलाया गया।

उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव की पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का आज उज्जैन के टावर चौक पर करणी सेना भारत द्वारा स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला दहन किया गया और करणी सेना भारत के कार्यकर्ताओं ने कड़ा आक्रोश जताते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य पर कार्रवाई करने की मांग की है। वही अखिलेश यादव से भी निवेदन किया है कि स्वामी प्रसाद मौर्य पर कार्रवाई की जाए और उन्हें पार्टी से बाहर किया जाए। साथ ही करणी सेना भारत के कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि राम को लेकर ऐसे विवादित बयान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!