Panna : अस्पताल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही, बिना चेक किए मरीज को लगा दिया खाली ऑक्सीजन सिलेंडर, 18 वर्षीय युवक ने तोड़ा दम

Edited By meena, Updated: 03 Mar, 2023 05:42 PM

panna hospital management installed empty oxygen cylinder without

अस्पताल चौराहे में आज एक 18 वर्षीय युवक की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने चक्का जाम कर दिया।

पन्ना: अस्पताल चौराहे में आज एक 18 वर्षीय युवक की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने चक्का जाम कर दिया। थोड़ी ही देर बाद कई बडे नेता भी इस चक्काजाम में शामिल हो गए और जिला प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते दोनों ओर से लंबा जाम लग गया जिसके बाद मौके पर एएसपी और तहसीलदार पहुंचे और जाम लगाए लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार शुभम यादव पिता अरविंद यादव उम्र 18 वर्ष निवासी मोहन निवास चौराहा जिसे देर शाम जिला अस्पताल में एडमिट किया था जिसके बाद डॉक्टर द्वारा उसकी हालत नाजुक होने की वजह से रीवा मेडिकल के लिए स्वयं के वाहन से रेफर किया। परिजनों का आरोप है कि उन्हें जो ऑक्सीजन सिलेंडर प्रदान किया गया था वह बिना चेक किए गाड़ी में रख दिया जिससे पन्ना से महज 10 किलोमीटर दूर पहुंचते ही ऑक्सीजन सिलेंडर खत्म हो गया और युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक युवक के परिजनों की मांग है कि ड्यूटी में उपस्थित समस्त स्टाफ के ऊपर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए। फिलहाल पुलिस और प्रशासन द्वारा चक्का जाम हटाने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!