खंडवा में हुए अंधे कत्ल का खुलासा, महिला को शराब पिलाई फिर किया गैंगरेप, विरोध करने पर पत्थर से कुचल दिया सिर

Edited By Himansh sharma, Updated: 03 Jul, 2025 06:40 PM

police revealed the blind murder

मध्य प्रदेश के खंडवा में हुए अंधेकत्ल का खुलासा करने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

खंडवा। (मुश्ताक मंसूरी): मध्य प्रदेश के खंडवा में हुए अंधेकत्ल का खुलासा करने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 12 दिन पूर्व कोतवाली थाना पुलिस को जसवाडी रोड के भंडारिया गाँव के बीच एक अज्ञात महिला की खून से सनी हुई लाश मिली थी। महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में था और पत्थर से सिर कुचलने से मौत होने की बात सामने आई थी। पुलिस ने आसपास के CCTV और मुखबिर की मदद से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय ने पुलिस कंट्रोल रूम में किया।

PunjabKesariखंडवा शहर के भंडारिया गांव के बीच पुलिस को एक अज्ञात महिला की खून से सनी हुई लाश मिली थी। महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में था और पत्थर से सिर कुचलने से मौत की बात सामने आई थी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज ओर साइबर सेल की मदद से इस अंधेकत्ल का खुलासा कर दिया है। घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया जिसमें पहला आरोपी खंडवा से ही गिरफ्तार हुआ है वहीं दूसरे आरोपी को पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। 

आरोपियों ने पहले महिला के साथ बैठकर शराब पी और उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की महिला ने विरोध किया तो आरोपियों ने महिला का सिर पत्थर से कुचल दिया और उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपी प्रिंस और राधे को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!