उज्जैन के महाकाल मंदिर में पुरोहितों ने चन्द्रयान-2 की सफलता के लिए की पूजा

Edited By Vikas kumar, Updated: 06 Sep, 2019 06:46 PM

priests worshiped chandrayaan 2 success mahakal temple in ujjain

उज्जैन के पुरोहितो ने चन्द्रयान-2 की सफल लैंडिंग के लिए शुक्रवार को महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। चन्द्रयान-2 की चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग होने वाली है, जिसे लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल बना हुआ है। पुरोहितों ने बताया कि...

उज्जैन: उज्जैन के पुरोहितों ने चन्द्रयान-2 की सफल लैंडिंग के लिए शुक्रवार को महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। चन्द्रयान-2 की चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग होने वाली है, जिसे लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल बना हुआ है। पुरोहितों ने बताया कि महाकाल भगवान शिव के सिर पर चंद्रमा विराजित हैं इसलिए महाकाल मंदिर में विशेष पूजा की जा रही है।

PunjabKesari

चन्द्रयान-2 की सफलता के लिए, महाकाल मंदिर में विशेष पूजा
बता दें कि, 7 सितंबर को चन्द्रयान-2 की चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग होने वाली है। भारत की इस महत्वाकांक्षी परियोजना को लेकर देशवासियों में खासा उत्साह है और यही उत्साह महाकाल मंदिर के पंडित पुरोहित में भी देखने को मिला है। जिसके तहत उज्जैन में पुरोहितों ने चन्द्रयान-2 की सफलता के लिए विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकलेश्वर मंदिर में विशेष पूजा और अभिषेक किया है।

PunjabKesari

आज जैसे ही चंद्रयान-2 चांद की सतह पर लैंड करेगा भारत ऐसा कारनामा करने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा। अभी तक अमेरिका, रूस और चीन ने ही ऐसा कारनामा किया है। खास बात ये है कि चंद्रयान-2 चांद के साउथ पोल पर लैंड करते ही भारत ऐसा कारनामा करने वाला पहला देश बन जाएगा। ٖइससे पहले कोई भी देश इस जगह नहीं पहुंचा है।
 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!