मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 142 नए मामले

Edited By PTI News Agency, Updated: 20 Jun, 2020 08:41 PM

pti madhya pradesh story

भोपाल, 20 जून (भाषा) मध्यप्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 142 नए मामले सामने आए। इस तरह राज्य में कोविड-19 से अब तक संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 11,724 तक पहुंच गयी।

भोपाल, 20 जून (भाषा) मध्यप्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 142 नए मामले सामने आए। इस तरह राज्य में कोविड-19 से अब तक संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 11,724 तक पहुंच गयी।
राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से छह और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 501 हो गयी है।
मध्यप्रदेश के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण के इंदौर में चार और भोपाल एवं हरदा में एक—एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’ उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 193 मौत इन्दौर में हुई है। उज्जैन में 67, भोपाल में 78, बुरहानपुर में 23, खंडवा में 17, खरगोन में 14, सागर में 18, जबलपुर में 13, देवास में 10, मंदसौर में नौ और नीमच में सात लोगों की मौत हुई है। बाकी मौत अन्य जिलों में हुई हैं।’’ उन्होंने कहा कि राज्य के सभी 52 जिलों में अब तक कोरोना वायरस संक्रमित पाये गये हैं।
अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में राज्य में कुल 1,069 निषिद्ध क्षेत्र हैं।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!