MP के मुख्य सचिव की विदाई का समय आया पास, नए CS रेस के लिए टॉप पर चल रहे ये नाम, आसान नहीं समीकरण

Edited By Desh Raj, Updated: 13 Jun, 2026 12:18 AM

groundwork begins for mp s new chief secretary

MP में नए मुख्य सचिव के लिए हलचल तेज हो गई है, ऐसा इसलिए क्योंकि मुख्य सचिव अनुराग जैन( new chief secretary) का दूसरा कार्यकाल अब करीब ढाई महीने का रह गया है, मतलब कि 31 अगस्त को जैन का कार्यकाल खत्म हो रहा है।

(भोपाल): MP में नए मुख्य सचिव के लिए हलचल तेज हो गई है, ऐसा इसलिए क्योंकि मुख्य सचिव अनुराग जैन( new chief secretary) का दूसरा कार्यकाल अब करीब ढाई महीने का रह गया है, मतलब कि 31 अगस्त को जैन का कार्यकाल खत्म हो रहा है। इसलिए अब नए मुख्य सचिव के लिए रेस में कई नाम चलने लग गए है।

अनुराग  जैन को दिल्ली किया जा सकता है शिफ्ट

वैसे मुख्य सचिव अनुराग जैन देश के चुनिंदा आइएएस में शामिल हैं।जानकारी के मुताबिक यदि वे खुद या दिल्ली से उनके सेवा विस्तार पर सहमति नहीं मिलती है तो, केंद्र उनके अनुभवों का लाभ ले सकती है। आपको बता दें कि मुख्य सचिव नियुक्त होने से पहले जैन दिल्ली में अहम पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। पहले सितंबर 2024 में उन्हें मुख्य सचिव नियुक्त किया था , 31 अगस्त 2025 को अपना पहला कार्यकाल पूरा कर रहे थे।

ये नाम चर्चा में

यदि मुख्य सचिव के पद पर किसी नए आइएएस ( IAS) की ताजपोशी होती है तो डॉ. राजेश राजौरा, मनोज गोविल, अशोक बर्णवाल, मनु श्रीवास्तव, पंकज अग्रवाल, नीलम शमी राव, संजय दुबे और नीरज मंडलोई हो सकते हैं। वैसे वरिष्ठता में सबसे बड़ा नाम 1990 बैच के डॉ. राजेश राजौरा का ही है। इसके बाद 1991 बैच के गोविल, बर्णवाल और श्रीवास्तव हैं।

वहीं यदि एसीएस डॉ. राजौरा, बर्णवाल, श्रीवास्तव और  केसी गुप्ता को मुख्य सचिव बनाया जाता है तो इन्हें सेवा विस्तार देने की नौबत बन सकती है।

वैसे  मोहन यादव के एसीएस नीरज मंडलोई के नाम की भी चर्चा है, लेकिन उनकी ताजपोशी की जाती है तो ऐसे में उनसे वरिष्ठ 5 एसीएस  को मंत्रालय से बाहर करना पड़ेगा। वैसे आपको बता दें कि  मुख्य सचिव के लिए 1992 बैच के आइएएस पंकज अग्रवाल के नाम की सबसे चर्चा में है। फिलहाल मौजूदा मुख्य सचिव को दूसरी बार सेवा विस्तार मिलेगा या फिर मुख्य सचिव के पद पर किसी नए आइएएस की ताजपोशी होगी, यह दिल्ली से तय होगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!