Edited By PTI News Agency, Updated: 15 Jun, 2021 08:19 PM

भोपाल, 15 जून (भाषा) मध्यप्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 224 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 7,88,649 हो गयी।
भोपाल, 15 जून (भाषा) मध्यप्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 224 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 7,88,649 हो गयी।
राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 27 और व्यक्तियों की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 8,615 हो गयी है। यह जानकारी मध्यप्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के 52 जिलों में से 15 जिलों में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण का एक भी नया मामला नहीं पाया गया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में मंगलवार को कोविड-19 के 47 नये मामले इंदौर में आये, जबकि भोपाल में 83 एवं जबलपुर में 14 नये मामले आये। अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कुल 7,88,649 संक्रमितों में से अब तक 7,76,424 मरीज स्वस्थ हो गये हैं और 3,610 मरीजों का इलाज चल रहा है।
उन्होंने कहा कि मंगलवार को कोविड-19 के 528 रोगी स्वस्थ हुए हैं।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।