मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान छह जुलाई को

Edited By PTI News Agency, Updated: 06 Jul, 2022 12:16 AM

pti madhya pradesh story

भोपाल, पांच जुलाई (भाषा) मध्य प्रदेश में इंदौर और भोपाल नगर निगम सहित नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान बुधवार को होगा। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

भोपाल, पांच जुलाई (भाषा) मध्य प्रदेश में इंदौर और भोपाल नगर निगम सहित नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान बुधवार को होगा। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
प्रदेश के 11 नगर निगमों में महापौर पद के लिए कुल 101 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है जबकि 133 नगर निकायों में पार्षद के 2,808 पदों के लिए 11,250 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इन 133 निकायों में पार्षद के कुल 2,850 पदों में से 42 पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।
अधिकारी ने बताया कि पहले चरण के मतदान में कुल 1.04 करोड़ मतदाता हैं।
राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) के आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने कहा, ‘‘ राज्य के 44 जिलों में बुधवार को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा।’’ उन्होंने कहा कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा मतदान दल अपने अपने मतदान केंद्र पर पहुंच गए हैं।
उनके अनुसार 11 नगर निगमों, 36 नगर पालिकाओं और 86 नगर परिषदों सहित 133 नगरीय निकायों में 13,148 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
सिंह ने कहा कि 3,296 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, खंडवा, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, उज्जैन, सागर, सिंगरौली और सतना सहित नगर निगमों के लिए वोट डाले जाएंगे।
सिंह ने कहा कि सभी स्थानों पर मतदान में ईवीएम का इस्तेमाल किया जाएगा। महापौर और पार्षद पद के लिए ईवीएम में क्रमश: सफेद और गुलाबी रंग प्रदर्शित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि इसी तरह नगर पालिकाओं और नगर परिषदों में नगर सेवक पद के लिए क्रमश: पीले और नीले रंग प्रदर्शित किए जाएंगे।
एसईसी आयुक्त ने कहा कि लगभग 79 हजार कर्मचारी चुनाव कार्य में लगे हुए हैं जबकि 27 हजार कर्मियों को सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात किया गया है।
प्रदेश में नगरीय निकाय चुनावों के दूसरे चरण का मतदान 13 जुलाई को होगा।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!