रायपुर को मिली दो पेट्रोलिंग वाहनों की सौगात, SP ने झंडी दिखाकर किया रवाना

Edited By meena, Updated: 09 May, 2022 02:15 PM

raipur got the gift of two patrolling vehicles

पुलिस मुख्यालय रायपुर से जिला कोरबा में हाईवे पेट्रोलिंग के लिए 02 चार पहिया अर्टिगा वाहन प्राप्त हुआ है। इसे आज पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। दोनों वाहनों अंबिकापुर से बिलासपुर मार्ग पर चलेगी जिनका नाम हाईवे...

कोरबा(इमरान मल्लिक): पुलिस मुख्यालय रायपुर से जिला कोरबा में हाईवे पेट्रोलिंग के लिए 02 चार पहिया अर्टिगा वाहन प्राप्त हुआ है। इसे आज पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। दोनों वाहनों अंबिकापुर से बिलासपुर मार्ग पर चलेगी जिनका नाम हाईवे पेट्रोलिंग 01 एवमं हाईवे पेट्रोलिंग 02 रखा गया है। हाईवे पेट्रोलिंग 01 बांगों से मोरगा के बीच एवं हाईवे पेट्रोलिंग 02 कटघोरा से पाली के बीच चलेगी। हाइवे पेट्रोलिंग 01 का संपर्क नंबर 9479283354 व हाइवे पेट्रोलिंग 2 का संपर्क नंबर 9479281361 रहेगा।

PunjabKesari

पेट्रोलिंग वाहन के चलने से सड़क दुर्घटनाओं सहित अन्य घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी, साथ ही साथ सड़क दुर्घटना होने की स्थिति में घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने में भी मदद मिलेगी। इस वाहन में फर्स्ट एड किट के साथ-साथ अन्य आवश्यक उपकरण लगे हुए हैं, जिनके माध्यम से घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार किया जा सकेगा।

PunjabKesari

साथ ही सड़क जाम की समस्याओं से निपटने में भी मदद मिलेगी। दोनों वाहनों में 24 घंटे चलेंगी जिनमें  03 शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक शिफ्ट में 01 प्रधान आरक्षक 01 आरक्षक व 01 आरक्षक ड्राइवर की तैनाती की गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!