RSS ने निकाला शहर में पथ संचलन, जगह जगह हुई पुष्प वर्षा, दो मासूमों ने बढ़ाई शोभा

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 17 Oct, 2021 01:16 PM

rss took out road movement in the city flower showers happened everywhere

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा रविवार को विजयादशमी उत्सव के अवसर पर शहर में भव्य पथ संचलन निकाला गया। विजयादशमी शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन ओम शिव गार्डन प्रांगण में किया गया था। इसके बाद स्वयंसेवकों ने शहर के विभिन्न मुख्य पथ से गुजरते हुए पथ...

डबरा (भरत रावत): राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा रविवार को विजयादशमी उत्सव के अवसर पर शहर में भव्य पथ संचलन निकाला गया। विजयादशमी शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन ओम शिव गार्डन प्रांगण में किया गया था। इसके बाद स्वयंसेवकों ने शहर के विभिन्न मुख्य पथ से गुजरते हुए पथ संचलन किया। इस अवसर पर मार्ग में कई जगहों पर स्वयंसेवकों का फूलों की वर्षा के साथ स्वागत भी किया गया। पद संचलन में आगे-आगे घोष का वादन हो रहा था, तो वहीं स्वयंसेवक भारत माता की जय व वंदे मातरम का जयघोष कर रहे थे।

PunjabKesari, Madhya Pradesh, Dabra, RSS, Path Movement, Shobha Yatra

कार्यक्रम की शुरुआत प्रात: सात बजे से हुई। इस दौरान कार्यक्रम के अंत में शस्त्र पूजन, सामूहिक गीत व प्रदर्शन के उपरांत जिला प्रचारक ने अपना भाषण दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर संघचालक डॉ. सुशील सचदेवा ने किया। कार्यक्रम में डबरा कार्यालय के संघ संचालक सचिन शर्मा ने कहा कि संघ की स्थापना का श्रेय केशव राम बलिराम हेडगेवार को जाता है। वे पेशे से डॉक्टर थे और वह अंग्रेजों के अत्याचार से पीड़ित थे। जिसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की। तब से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने अभिन्न छह उत्सवों में विजयादशमी उत्सव को भी बहुत ही धूमधाम से मनाते आ रहा है। 

PunjabKesari, Madhya Pradesh, Dabra, RSS, Path Movement, Shobha Yatra

इस अवसर पर पथ संचलन में लगभग 300 सदस्यों ने भाग लिया। जिसमें प्रमुख रूप से दीपक भार्गव रामअवतार मौर्य, शैलेंद्र तिवारी, संजीव चौधरी, धर्मेंद्र रिंकू चौधरी, आदित्य राजौरिया, राकेश राजावत, योगेंद्र यादव, दीनू सोनी, योगेश तिवारी, नंदू सोनी, आदि उपस्थित रहे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!