अवैध शराब के खिलाफ पुलिस रेड, आरोपी तो भाग गए, घर की छत पर रह गया बच्चा,ठंड से कांपते,रोते बच्चे को देख SDOP अंकाक्षा की जागी ममता

Edited By Desh sharma, Updated: 25 Jan, 2026 11:47 PM

sdop akanksha jain video viral her maternal instincts awaken seeing crying child

मध्य प्रदेश के दतिया से एक ऐसा नजारा सामने आया है जो महिला पुलिस की ममता को बयान कर रहा है। इस तस्वीर को देखने के बाद हर कोई पुलिस के इस रुप की सराहना कर रहा है। दरअसल दतिया SDOP अंकाक्षा जैन एक गांव में शराब बनने की खबर पर छापा मारने पहुंची थी।

(डेस्क):मध्य प्रदेश के दतिया से एक ऐसा नजारा सामने आया है जो महिला पुलिस की ममता को बयान कर रहा है। इस तस्वीर को देखने के बाद हर कोई पुलिस के इस रुप की सराहना कर रहा है। दरअसल दतिया SDOP अंकाक्षा जैन एक गांव में शराब बनने की खबर पर छापा मारने पहुंची थी। पुलिस को देख आरोपी तो भाग लेकिन घर की छत पर मासूम बच्चा रह गया।

PunjabKesari

बच्चा ठंड और भूख से तड़प रहा था, जिसको देखते ही SDOP अंकाक्षा जैन की की ममता जाग गई, उन्होंने उस बच्चे को गोद में उठा लिया और पूरा लाड़ लगाते हुए उसे गर्म कपड़े पहनाए। इसके बाद कटोरी में दूध लाया गाया और मैडम ने बड़े ही प्यार और  स्नेह से चम्मच से दूध पिलाया। दतिया से सामने आए इस वाक्या ने पुलिस के उस रुप को दिखाया है जो अलग ही कहानी प्रस्तुत कर रहा है।

PunjabKesari

आपको बता दें कि दतिया के चिरूला थाना क्षेत्र के गांव फुलरा में पुलिस को कंजर डेरा पर अवैध शराब बनने की खबर मिली थी। मामले में दतिया एसडीओपी आकांक्षा जैन भी मौके पर पहुंची थीं। लेकिन कंजरों को इस बात की भनक लग गई और वह घर छोड़कर भाग गए लेकिन बच्चे वही रह गए।

इसी दौरान घर की छत से एक बच्चे के रोने की आवाज एसडीओपी आकांक्षा जैन को सुनाई दी। अकांशा जैन रोते बच्चे की आवाज सुनकर छत पर पहुंची। बच्चा ठंड और भूख से तड़प रहा था, SDOP अंकाशा जैन से नन्हे बच्चे का तडपना और रोना नहीं देखा गया। उनके अंदर की ममता जाग गई। अंकाशा जैन ने बच्चे को गोद में उठाया और गर्म कपड़े पहनाए। यही नहीं इसके बाद अंकाशा ने  कटोरी में दूध लेकर बच्चे को दूध पिलाया।

जिले के फुलरा गांव में कंजर डेरा पर कच्ची शराब बनने की सूचना पर पहुंची SDOP कार्रवाई करने पहुंची थी, लेकिन मासूम बच्चे को अकेला छत पर पाकर वो  पिघल गईं। आरोपी बेशक भाग खड़े  हुए लेकिन असहाय और बिलखते बच्चे को देखकर  आकांशा जैन ने अपने एक भावुक और ममतामयी रुप का परिचय दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!