ठंड से कांपा शहडोल, पारा 2.3 डिग्री तक लुढ़का, सफेद ओस के बूंदे बनी बर्फ की चादर

Edited By meena, Updated: 17 Dec, 2024 01:42 PM

shahdol shivered with cold mercury dropped to 2 3 degrees

मध्यप्रदेश के अधिकांश जिले इन दिनों भीषण ठंड की चपेट में हैं। शहडोल जिले सोमवार पारा 2.30 डिग्री तक गिर गया...

शहडोल (कैलाश लालवानी) : मध्यप्रदेश के अधिकांश जिले इन दिनों भीषण ठंड की चपेट में हैं। शहडोल जिले सोमवार पारा 2.30 डिग्री तक गिर गया, जिससे शहडोल शहर ठंड से कांप उठा। वहीं आउटर में तापमान इससे भी कम दर्ज किया गया, जिससे सड़कों व जमीन पर ओस की बूंदे बर्फ की चादर में तब्दील हो गई।  अचानक मौसम में आए बदलाव व बढ़ी ठंड के चलते शहडोल में कोल्ड वेव का असर जारी है।

PunjabKesari

शहडोल जिला इन दिनों शीत लहर की चपेट में है। हाड गलाने वाली ठंड से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। तापमान गिरने से सुबह ओस की बूंदे सफेद चादर सी नजर आ रही है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। पूरा शहडोल जिला शीत लहर की चपेट में है। लोग शाम होते ही घर में रहना पड़ता है, सुबह भी मॉर्निंग वॉक में लोग कम निकल रहे हैं।

PunjabKesari

डेली कामकाज में निकलने वाले लोग ठंड के चलते अब देर घरों से काम पर निकल रहे हैं। वही अगर शीत लहर का सिलसिला ऐसे ही चलता रहा तो आने वाले दिनों में फसलों में भी पाला पड़ने की संभावना है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!