Gold-Silver Price: सोने-चांदी का बड़ा झटका, 2 लाख पार कर गई कीमत,इस वजह से हलचल

Edited By Desh Raj, Updated: 30 Mar, 2026 11:36 PM

gold silver price crash gold and silver deliver a major shock

देश में शादी का सीजन शुरू होने वाला है और सोने और चांदी की कीमतों में हलचल देखने को मिल रही है। सोमवार को दिल्ली में इन कीमती धातुओं के दाम में करीब 3% तक की तेजी दर्ज की गई।

(डेस्क): देश में शादी का सीजन शुरू होने वाला है और सोने और चांदी की कीमतों में हलचल देखने को मिल रही है। सोमवार को दिल्ली में इन कीमती धातुओं के दाम में करीब 3% तक की तेजी दर्ज की गई। बाजार के जानकारों का कहना है कि शादी के सीजन में बढ़ती मांग और वैश्विक संकेतों के कारण यह उछाल आया है।

ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक, चांदी की कीमत 7,000 रुपए बढ़कर 2,37,000 रुपए प्रति किलोग्राम (टैक्स सहित) पहुंच गई। वहीं, 99.9% शुद्धता वाला सोना 3,700 रुपए की तेजी के साथ 1,51,500 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 1,47,800 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,30,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

विशेषज्ञों के अनुसार, कीमतों में हालिया गिरावट के बाद खरीदारी बढ़ने से सोने-चांदी को सहारा मिला है। इसके अलावा, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में कमी और वैश्विक बाजार के सकारात्मक संकेतों से भी कीमतों में सुधार आया। वहीं, रुपये की कमजोरी ने भी घरेलू बाजार में सोने-चांदी के दाम को बढ़ावा दिया है। डॉलर के मुकाबले रुपया 95 के पार जाकर रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया, जिससे आयात महंगा हो गया।

हालांकि, सोमवार की तेजी के बावजूद मार्च महीने में सोना और चांदी दोनों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। 2 मार्च से अब तक सोने की कीमत में करीब 21,300 रुपए (12.3%) की गिरावट आई है। वहीं, चांदी की कीमत 63,000 रुपए (करीब 21%) तक टूट चुकी है। अब आगे भी कीमती धातुओं के रेट में ऐसी ही हलचल देखने को मिल रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!