Gold-Silver Rate: फिर बदले सोने-चांदी के रेट! शादी सीजन में ग्राहकों की मौज, निवेशक परेशान

Edited By meena, Updated: 27 Mar, 2026 03:17 PM

gold silver rates gold and silver prices change again a bonanza for customers

सोना-चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। हफ्ते भर उतार चढ़ाव के बाद भारतीय सर्राफा बाजार में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन आज (शुक्रवार) सोना-चांदी...

एमपी डेस्क: सोना-चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। हफ्ते भर उतार चढ़ाव के बाद भारतीय सर्राफा बाजार में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन आज (शुक्रवार) सोना-चांदी सस्ता हुआ है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, 27 मार्च 2026 को सुबह जारी कीमतों में फिर गिरावट देखने को मिली है।  

ibjarates.com पर जारी ताजा आंकडों के मुताबिक 24 कैरेट सोने का रेट गिरावट के साथ 143715 रुपये प्रति 10 ग्राम है, वहीं चांदी भी सस्ती हुई है और लगभग 2 लाख 25 हजार रुपये किलो कारोबार कर रही है। वहीं 23 कैरेट सोने का रेट 143140 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड का रेट 131643 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गए हैं।

उतार चढ़ाव जारी

इसके अलावा वायदा बाजार की बात करें तो सोने-चांदी की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 3013 रुपए (1.97%) की तेजी के साथ 1,45,527 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी 8025 रुपए (3.60%) की तेजी के साथ 2,27,899 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती दिखी। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में भी दोनों कीमती धातुओं में तेजी जारी है।

क्या करें निवेशक? 

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और डोनाल्ड ट्रंप के बयानों के चलते कच्चे तेल और कमोडिटी मार्केट में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। ऐसे माहौल में निवेशकों के लिए जल्दबाजी में फैसले लेना जोखिम भरा हो सकता है। हालांकि, कुछ फैक्टर अब भी सोना-चांदी के पक्ष में हैं। दुनियाभर के केंद्रीय बैंक लगातार सोने की खरीद बढ़ा रहे हैं और भारत में शादी का सीजन भी नजदीक है, जिससे डिमांड बढ़ने की संभावना है

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!