Gold Silver Fresh Price:1.50 लाख के नीचे आ गया सोना, चांदी की भी हुई कुछ ऐसी हालत, ये हैं ताजा भाव

Edited By Desh Raj, Updated: 29 Mar, 2026 06:05 PM

gold prices have fallen below 1 50 rupees lakh

मार्च महीने के अंत में कीमती धातु सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है, मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव, और डॉलर मजबूती के चलते कीमती धातुओं के दामों में ऐसे बदलाव देखे जा रहे हैं।

(डेस्क): मार्च महीने के अंत में कीमती धातु सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है, मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव, और डॉलर मजबूती के चलते कीमती धातुओं के दामों में ऐसे बदलाव देखे जा रहे हैं।

मार्च अंत में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट हैरान करने वाली है। वहीं अगर आप भी सोना या चांदी में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो अलग-अलग शहरों के ताजा कीमतें जाना जरुरी है। दरअसल शादियों के सीजन के बीच भारतीय सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में हलचल देखने को मिल रही है। अगर आप रविवार को सोना या चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो भाव जानने जरुरी हैं।

शनिवार शाम ( वैसे रविवार यानी  Sunday को IBJA द्वारा भाव घोषित नहीं किए जाते) को भारतीय सराफा बाजार  द्वारा जारी कीमतों के अनुसार, सोने के भाव 1,48, 220 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गए हैं तो वहीं देश में चांदी का औसत भाव 2,45,000 रुपये प्रति किग्रा के आसपास ट्रेंड कर रहा है।

देश के कुछ प्रमुख शहरों में चांदी के भाव

10 ग्राम- ₹2,450 तो 100 ग्राम- ₹24,500 है

दिल्ली, मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, कोलकाता, भोपाल और इंदौर- ₹2,50,000 (प्रति किग्रा)  

18 कैरेट सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम)

इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद: ₹1,11,120

​मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़: ₹1,11,220

​22 कैरेट सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम)

​मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़:₹1,35,900

​इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद: ₹1,35,800

तो वहीं 24 कैरेट सोने का भाव ( प्रति 10 ग्राम)

मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़: ₹1,48,220

​इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद: ₹1,48,120

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!