सक्ती में दो लाख आवास हितग्राहियों का गृह प्रवेश कराएंगे शिवराज, 122 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात

Edited By Vandana Khosla, Updated: 10 Sep, 2026 05:32 PM

shivraj to preside over the house warming ceremony for two lakh housing

रायपुरः केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के प्रवास पर रहेंगे। मंत्री चौहान सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी मौजूद...

रायपुरः केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के प्रवास पर रहेंगे। मंत्री चौहान सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत प्रदेश में नवनिर्मित दो लाख आवासों के हितग्राहियों का गृह प्रवेश कराया जाएगा। आवास हितग्राहियों को प्रतीकात्मक रूप से ‘खुशियों की चाबी' भी सौंपी जाएगी।

कार्यक्रम में 122 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाले 39 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जाएगा। इन विकास कार्यों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, आवास सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को गति मिलेगी। चौहान इस अवसर पर ग्रामीण विकास, आवास, आजीविका, महिला सशक्तिकरण और तकनीकी नवाचार से जुड़ी विभिन्न योजनाओं एवं पहलों की शुरुआत भी करेंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत एआई आधारित जियो-टैग सत्यापन और सेल्फ जियो-टैग रिपोर्ट प्रणाली का शुभारंभ किया जाएगा। इस तकनीकी व्यवस्था के जरिए आवास निर्माण की निगरानी और सत्यापन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने का दावा किया गया है।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण कि विकसित भारत-जी राम जी और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और अभियानों की भी शुरुआत की जाएगी। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, राज्य सरकार के मंत्री, सांसद-विधायक, पंचायत प्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!