गैंगवार से दहला उज्जैन: हिस्ट्रीशीटर का घर जलाया, हथियार लेकर पहुंचे बदमाश CCTV में कैद

Edited By Himansh sharma, Updated: 13 Apr, 2026 04:48 PM

shocking ujjain gangwar house set on fire with petrol goes viral

मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां बदमाशों ने गैंगवार के चलते एक हिस्ट्रीशीटर के मकान को पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया।

उज्जैन (विशाल ठाकुर): मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां बदमाशों ने गैंगवार के चलते एक हिस्ट्रीशीटर के मकान को पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। यह पूरी वारदात 11 अप्रैल की रात ढांचा भवन इलाके में हुई, जिसका CCTV फुटेज अब सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है।

CCTV में कैद खौफनाक साजिश

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ बदमाश पहले से ही मकान के बाहर खड़े हैं। उनके हाथों में चाकू और अन्य हथियार नजर आ रहे हैं, जबकि उनके साथी पास ही दोपहिया वाहनों पर बैठे दिखाई देते हैं। इससे साफ है कि पूरी वारदात प्लानिंग के तहत अंजाम दी गई।

पेट्रोल डालकर लगाई आग

फुटेज में एक बदमाश बोतल से मकान पर पेट्रोल डालता है और दूसरा आग लगा देता है। कुछ ही सेकंड में पूरा घर आग की लपटों में घिर जाता है। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो जाते हैं।

PunjabKesariइलाके में दहशत का माहौल

इस घटना के बाद पूरे इलाके में डर और तनाव का माहौल बन गया है। स्थानीय लोग दहशत में हैं और सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

पुलिस जांच में जुटी

चिमनगंज मंडी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी विवेक कनोडिया के मुताबिक CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!