जादू टोने के शक में महिला की पीट-पीटकर हत्या, परिवार पर भी हमला, गांव में दहशत का माहौल

Edited By meena, Updated: 20 Feb, 2025 06:04 PM

sidhi a woman was beaten to death on suspicion of witchcraft

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में जादू-टोने के शक में एक महिला की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई...

सीधी (सूरज शुक्ला) : मध्य प्रदेश के सीधी जिले में जादू-टोने के शक में एक महिला की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतका चिराऊंजिया सिंह पर आरोपियों ने टोना-टोटका करने का आरोप लगाते हुए हमला किया। इस हमले में महिला के पति मान सिंह, बेटे उदयभान सिंह और पोते पृथ्वीराज सिंह को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना बुधवार रात करीब 8 बजे की है।

PunjabKesari

कुसमी थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरहा की निवासी आराधना सिंह ने बताया कि पांच लोगों ने मिलकर उसके ससुराल वालों पर हमला किया। मुख्य आरोपियों पुष्पराज दिलीप संतोष, अजय सिंह और इंद्रभान सिंह सहित अन्य हमलावर ग्राम मेडरा से आए थे। पहले उन्होंने महिला के पति मान सिंह, जो लकवाग्रस्त है, को वहीं पीटा और फिर वृद्ध को पास के पिपरहा मोहल्ले में लाकर फिर मारा।

PunjabKesari

थाना प्रभारी कुसमी भूपेश बैस ने बताया कि महिला की हत्या के अलावा परिवार के अन्य सदस्यों को भी बुरी तरह पीटा गया है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों को हिरासत में लिया जाएगा। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने की बात कह रही है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!