Edited By meena, Updated: 23 Aug, 2025 09:08 PM

सिंगरौली जिले की निवास चौकी पुलिस ने सफेद रंग के बोलेरो वाहन से 2 लाख 46 हजार...
सिंगरौली(अंबुज तिवारी) : सिंगरौली जिले की निवास चौकी पुलिस ने सफेद रंग के बोलेरो वाहन से 2 लाख 46 हजार (लगभग ढाई लाख) कीमत की प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त की है.नशीली कोरेक्स सिरप का अवैध रूप से परिवहन किये जाने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी। औषधि निवारण अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है।
सूचना पर सीधी सरई मार्ग से निवास की तरफ जा रही बोलेरो को घेराबंदी कर रुकवाया गया। वाहन की तलाशी में पुलिस को कोरेक्स की शीशियों से भरी चार बोरियां बरामद हुईं। इन बोरियों में कार्टून के अंदर से कुल 820 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त की गई है।
पुलिस ने बताया कि वाहन रोकते ही चालक और आगे की सीट पर बैठा आदमी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बोलेरो वाहन के साथ बाकी तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के मोबाइल भी जब्त किए गए हैं जिनकी कीमत लगभग 45 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस की इस कार्यवाही में निवास चौकी प्रभारी उप निरी. प्रियंका सिंह और उनकी टीम शामिल थी।