भगवा बिकिनी विवाद: शाहरुख पर भड़के MP विधानसभा अध्यक्ष, बेशर्म रंग को अपनी बेटी के साथ देखो तो मानें...

Edited By meena, Updated: 17 Dec, 2022 05:45 PM

speaker of mp assembly raged on shahrukh

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्म पठान रिलिजिंग से पहले विवादों से घिरती नजर आ रही है। फिल्म के गानें बेशर्म रंग में दीपिका पादुकोण की बिकिनी के भगवा रंग को लेकर बवाल मचा हुआ है

भोपाल : बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्म पठान रिलिजिंग से पहले विवादों से घिरती नजर आ रही है। फिल्म के गानें बेशर्म रंग में दीपिका पादुकोण की बिकिनी के भगवा रंग को लेकर बवाल मचा हुआ है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, साधु संत के साथ साथ मुस्लिम समाज ने इस मूवी का विरोध किया है। इसी कड़ी में अब मध्य प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने भी बयान दिया है। उन्होंने शाहरुख खान से कहा कि जिस फिल्म को तुमने बनाया है, उसे अपनी 23-24 साल की बेटी के साथ देख लें तो मान लेंगे कि फिल्म समाज के लिए ठीक है।

दीपिका पादुकोण की भगवा बिकिनी विवाद में मध्य प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने कहा कि भगवा वस्त्र हमारे राष्ट्रीय गौरव का चिह्न है। यह हिंदू धर्म से जुड़ा है। पीला वस्त्र ही बेशर्म है। इसका मतलब क्या है...। हरे को कह देते, सफेद को कह देते। हरे का सम्मान हो, पीले का अपमान हो, यह तो ठीक नहीं है।

गौतम गिरीश ने कहा कि फिल्ममेकर कह रहे हैं कि पठान फिल्म से कई लोग जुड़े हैं, उनकी रोजीरोटी का सवाल है, तो क्या कश्मीर फाइल्स में लोग नहीं लगे थे...। यह दोहरा मापदंड ठीक नहीं है। खुद को बड़ा कलाकार मानते हैं तो अपनी 23-24 साल की बेटी के साथ फिल्म देखो तो मानें । जो फिल्म आप समाज को परोस रहे हैं, उसे बेटी के साथ नहीं देखेंगे। उल्टा हमारे समाज के लिए उचित मान रहे हैं। हिंदू धर्म के ऊपर हमला होता है तो धर्म निरपेक्ष सेक्युलरिज्म वाले खड़े हो जाते हैं। वे 'सर तन से जुदा' वालों के खिलाफ क्यों नहीं बोलते। हम फिल्म का विरोध करेंगे। फिल्म को नहीं चलने देंगे। देश में सनातनी लोग भी जागरूक हुए हैं। यह आक्रामक नहीं है, उपद्रवी नहीं है। लोग जागरूक हो रहे हैं। कोई पैगंबर के नाम पर एक फिल्म चला कर दिखा दे, पूरी दुनिया में खून खराबा हो जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!