टीचर ने हैवानियत की हदें की पार, स्कूल के कमरे में 5 साल की छात्रा से की दरिंदगी

Edited By meena, Updated: 26 Oct, 2026 09:29 PM

teacher commits a heinous act against a 5 year old female student in a school cl

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में पांच वर्षीय बच्ची के साथ कथित यौन दुर्व्यवहार के मामले में पुलिस ने सोमवार को एक निजी स्कूल के प्राचार्य को गिरफ्तार किया है...

खरगोन : मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में पांच वर्षीय बच्ची के साथ कथित यौन दुर्व्यवहार के मामले में पुलिस ने सोमवार को एक निजी स्कूल के प्राचार्य को गिरफ्तार किया है। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। टांडा बरूड़ थाना प्रभारी अंतिम पवार ने बताया कि आरोपी चंपालाल मंडलोई खरगोन का निवासी है। वह बच्ची को प्रतिदिन घर से स्कूल लाता और छुट्टी के बाद वापस छोड़ता था।

पुलिस के अनुसार, शनिवार को आरोपी बच्ची को स्कूल के एक कमरे में ले गया और दरवाजा बंद कर कथित रूप से अश्लील हरकतें करने लगा। बच्ची के चिल्लाने पर आरोपी उसे छोड़कर भाग गया। घटना के दौरान बाहर मौजूद अन्य बच्चे भी सहम गए। घर पहुंचने पर बच्ची ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने रविवार को टांडा बरूड़ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम सहित अन्य संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की कारर्वाई जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!