दुल्हन की तरह सजी राम राजा सरकार की नगरी, 12 बजे होगा भगवान का जन्म, 51 हजार लड्डुओं का लगेगा भोग
Edited By meena, Updated: 30 Mar, 2023 12:47 PM

भगवान रामराजा सरकार की नगरी ओरछा में आज रामनवमी के उपलक्ष्य में धूम मची हुई है
निवाड़ी( कृष्णकांत बिरथरे): भगवान रामराजा सरकार की नगरी ओरछा में आज रामनवमी के उपलक्ष्य में धूम मची हुई है। राम राजा सरकार के मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया है। जहां ठीक बारह बजे भगवान रामराजा सरकार का जन्म होगा। जन्म के दौरान भगवान को 51 हजार लड्डुओं का भोग लगेगा।
ओरछा में तीन दिवसीय राम जन्म महोत्सव मनाया जाता है। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालु राम राजा के दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। बुंदेलखंड के लोग यहां पर अपने आराध्य श्रीराम को राजा के रुप में पूजते है। खास बात यह है कि यहां पर भगवान राम राजा को शासन की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाता है।
30 मार्च को श्रीराम नवमी के पर्व पर दोपहर 12 बजे से विधि-विधान से भगवान का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। इसके बाद शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में खास बात यह कि इसमें मां कौशल्या की जगह रानी कुंवरगणेश की झांकी सजाई जाती है। वहीं 31 मार्च की सुबह 5 बजे मंगला आरती होगी और 1 अप्रैल को भगवान की पालना झांकी सजाई जाएगी।

हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते है। साल में दो बार होने वाली मंगला आरती भी की जाएगी। श्रीराम नवमी के बाद की मंगला आरती में शामिल होना, सुनना और करना बेहद शुभ माना जाता है।
Related Story

कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री ने अचानक खोले कई राज, कहा- कमलनाथ सरकार गिराने में दिग्विजय...

गर्मी में नहीं होगी पानी की किल्लत? छत्तीसगढ़ के गांव में बनीं 3 हजार जल संरक्षण संरचनाएं, जानिए...

CM मोहन यादव की परिवहन सेवा का मेगा प्लान तैयार, MP में 15 हजार बसें चलाने का लक्ष्य; जानिए किन...

इंदौर नगर निगम का उपयंत्री रिश्वत लेते गिरफ्तार, लोकायुक्त कार्रवाई से हड़कंप

CM मोहन की दो टूक- मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान सरकार की प्राथमिकता, अधिकारियों को फील्ड में जाना...

नशे के अवैध कारोबार को लेकर सरकार सख्त, डिप्टी सीएम बोले- अवैध कारोबारियों की संपत्ति होगी कुर्क

सीएम हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत करते ही जय को मिली राहत, जन्म प्रमाण पत्र में ऐसे सुधरी नाम की गलती

दशहरे पर बोले सीएम- प्रभु श्रीराम से राज्य का गहरा नाता, माता कौशल्या का मायका और भगवान श्रीराम का...

भगवान महाकाल के मुकुट बनाने वाले युवा की आदि कैलाश में गई जान,कुछ महीनों में थी शादी,परिवार पर टूटा...

CM मोहन और विजयवर्गीय एक-दूसरे को पद से हटाने में लगे... सरकार को लेकर जीतू का बड़ा दावा, गरमाई...