किन्नर से प्रेम संबंध में पहले प्रेमी ने दूसरे प्रेमी की हत्या...

Edited By meena, Updated: 13 Aug, 2022 01:55 PM

the first lover killed the second lover in a love affair with a eunuch

इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र की आस्था पैलेस कालोनी में किन्नर से प्रेम संबंध में हुई चाकू बाजी में एक युवक की मौत हो गई। वही पुलिस ने हत्या करने वाले दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

इंदौर(सचिन बहरानी): इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र की आस्था पैलेस कालोनी में किन्नर से प्रेम संबंध में हुई चाकूबाजी में एक युवक की मौत हो गई। वही पुलिस ने हत्या करने वाले दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

PunjabKesari

दरसअल, इंदौर के द्वारका पूरी थाना क्षेत्र के आस्था पैलेस में किन्नर कल्पना के प्रेमी अभिषेक को पहले प्रेमी बंटी यादव और गोपाल काल ने कल चाकू मारकर घायल कर दिया था। जहां शुक्रवार शाम अभिषेक की इलाज के दौरान मौत हो गई। वही द्वारकापुरी थाना प्रभारी ने बताया कि पहले आरोपी बंटी यादव कल्पना किन्नर के साथ रहता था। उसके बाद मृतक अभिषेख कल्पना किन्नर के साथ रहने लगा था जो कि बंटी यादव को पसंद नहीं आ रहा था।

PunjabKesari

उसके बाद बंटी यादव और गोपाल काला ने शुक्रवार दोपहर अभिषेख पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया था। जहां शुक्रवार शाम अभिषेख की इलाज के दौरान मौत हो गई। वही पुलिस दोनों आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज कर हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!