सरकार के पास धान, मक्का खरीदी के लिए पैसे नहीं लेकिन कार्यक्रमों में खर्च करने और हवाई जहाजों में घूमने के लिए पैसे हैं-सिंघार

Edited By Desh sharma, Updated: 03 Nov, 2025 03:57 PM

the government has no money to purchase paddy and maize

मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने धान और गेहूं की खरीदी नही करने को लेकर सरकार पर निशाना साधा है, सिंघार ने तत्काल खरीदी शुरू करने की मांग सरकार से की है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि  धान और गेहूं की खरीदी अब मध्य प्रदेश सरकार नहीं करेगी।

भोपाल (इजहार खान): मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने धान और गेहूं की खरीदी नही करने को लेकर सरकार पर निशाना साधा है, सिंघार ने तत्काल खरीदी शुरू करने की मांग सरकार से की है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि  धान और गेहूं की खरीदी अब मध्य प्रदेश सरकार नहीं करेगी। सरकार का कहना है कि हमारे पास पैसे नहीं हैं, हम कर्ज में डूबे हुए हैं।

सरकार धान और मक्का खरीदी न करने के लिए पैसे न होने का बहाना बना रही

जब धान और गेहूं की खरीदी का समय आता है, तब आप जिम्मेदारी केंद्र के पाले में डाल देते हैं। लेकिन इन्हीं किसानों ने मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाई थी। आपने चुनावों में वादा किया था कि हम ₹2700 में गेहूं और ₹3100 में धान खरीदेंगे। दो साल होने को आए, किसान अब भी परेशान हैं।

बड़े-बड़े कार्यक्रमों में करोड़ों रुपए खर्च करती है सरकार

बड़े-बड़े कार्यक्रमों में करोड़ों रुपए खर्च होते हैं  यह प्रदेश की जनता का पैसा है। उस समय आपको कर्ज की बात क्यों नहीं याद आती? जब किसानों की खरीदी का समय आता है, तब आपको कर्ज याद आता है। अपने हेलीकॉप्टर और प्लेन में आपको कर्ज नहीं दिखता।  सिंघार ने कहा है कि उनका मुख्यमंत्री से  अपील  है कि वो तत्काल धान और गेहूं की खरीदी शुरू करें, किसानों के दुख-दर्द को समझें यही मेरा आपसे अनुरोध है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!