पसंद नहीं आई पत्नी...हैवान बना पति, सारे शरीर को गर्म चाकू से दागा

Edited By meena, Updated: 26 Aug, 2025 03:47 PM

the husband did not like his wife so he stabbed her with a hot knife

खरगोन जिले की जैतापुर थाना पुलिस ने नवविवाहिता पत्नी के साथ हैवानियत करने वाले पति दिलिप के खिलाफ मामला दर्ज किया है...

खरगोन (रामेश्वर बड़ोले) : खरगोन जिले की जैतापुर थाना पुलिस ने नवविवाहिता पत्नी के साथ हैवानियत करने वाले पति दिलिप के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी पति ने अपनी पत्नी खुशबू पर गैस चूल्हे पर चाकू को गर्म कर शरीर में जगह जगह दागा था। जैतापुर पुलिस ने नवविवाहिता खुशबू के बयान के आधार पर विभिन्न धारा पर जीरो पर कायमी कर ली है।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, सोमवार की रात खरगोन जिला अस्पताल में भर्ती पत्नी खुशबू ने पति दिलिप पिपलिया पर शादी के बाद से ही नापसंद होने से मारपीट के गंभीर आरोप लगाये थे। गौरतलब है कि खरगोन जिले के मेनगांव थाने के अवरकच्छ गांव की रहने वाली खुशबू की शादी 2 फरवरी 2025 को बड़वानी जिले के अंजड निवासी दिलीप पिपलिया से हुई थी। रविवार की रात बहन के साथ हुई घटना के बाद अंजड पहुंचकर भाई अपनी बहन को मायके खरगोन अवरकच्छ लेकर आया था। परिजनों ने पीड़ित नवविवाहिता को जिला अस्पताल खरगोन में भर्ती कराया था। जहां खुशबू का उपचार चल रहा है।

PunjabKesari

खरगोन एसपी धर्मराज मीना ने बताया कि आरोपी पति दिलिप के खिलाफ जैतापुर थाने में 115/2, 118,126, 85 बीएनएस की विभिन्न धारा में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। घटना बड़वानी जिले के अंजड थाने होने पर जैतापुर ने जीरो पर कायम कर बड़वानी पुलिस को अवगत करायेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!