धू-धू कर जली चलती कार, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

Edited By meena, Updated: 16 Jun, 2025 05:55 PM

the moving car burned to ashes the driver saved his life by jumping out

छतरपुर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के पारा-तिलौंहा के पास एक चार पहिया वाहन में अचानक भीषण आग लग गई...

छतरपुर (राजेश चौरसिया) : छतरपुर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के पारा-तिलौंहा के पास एक चार पहिया वाहन में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे कार आग का गोला बनकर जलकर खाक हो गई। घटना का वीडियो राहगीरों ने बनाया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह नष्ट हो चुका था। चालक ने समय रहते कार से कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास के राहगीरों ने इस भयावह दृश्य का वीडियो बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

PunjabKesari

स्थानीय लोगों ने बताया कि आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में कार पूरी तरह जल गई। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह राख हो चुकी थी। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!