Edited By meena, Updated: 05 Sep, 2022 06:45 PM

अगर आप ब्रम्हकमल के दर्शन करने चाहते हैं तो जबलपुर के गढ़ा में पहुंच जाइए। जी हां जहां पर एक घर में ब्रम्ह कमल खिले हुए हैं। बताया जा रहा है कि यह सफेद कमल भगवान ब्रम्ह का आसन होता हैं। जो कि साल में सिर्फ एक बार ही खिलता हैं। जबलपुर के पचमठा में...
जबलपुर(विवेक तिवारी): अगर आप ब्रम्हकमल के दर्शन करने चाहते हैं तो जबलपुर के गढ़ा में पहुंच जाइए। जी हां जहां पर एक घर में ब्रम्ह कमल खिले हुए हैं। बताया जा रहा है कि यह सफेद कमल भगवान ब्रम्ह का आसन होता हैं। जो कि साल में सिर्फ एक बार ही खिलता हैं। जबलपुर के पचमठा में रहने वाली विधा सोनी के घर पर खिले ब्रम्ह कमल को देखने के लिए अब लोग दूर -दूर से आ रहे हैं। पंडित रवि शंकर गर्ग बताते हैं कि इसी ब्रह्मा कमल के ऊपर बैठकर भगवान ब्रह्मा संपूर्ण सृष्टि की रचना करते हैं।

भगवान ब्रह्मा को श्वेत वस्त्र, श्वेत पुष्प और श्वेत भोजन अति पसंद है। इसी ब्रह्मकमल में बैठकर भगवान ब्रह्मा 8400000 योनि की रचना करते हैं। जिनके घर पर ब्रम्ह कमल होता हैं उनके पास ब्रम्हा का सम्पूर्ण प्रभाव होता हैं, जीवन के हर दूख दूर हो जाते हैं। ब्रह्मा जी ही एक ऐसे देवता हैं जो कि रचनाकार हैं। पंडित रविशंकर गर्ग बताते हैं कि गृहस्थ जीवन में रचना का बड़ा ही महत्व होता है। क्योंकि जितनी सुंदर हम रचना करते जाएंगे हमारा मन उतना ही आनंदमय होता जाएगा।
विद्या सोनी के यहां 5 साल बाद ब्रह्मकमल खिला हुआ है। ब्रम्ह कमल सिर्फ रात को सिर्फ 8 घंटे के लिए खिलता है, और उजाला होते ही वह बंद हो जाता है। विद्या सोनी के घर लगे ब्रह्म कमल के नौ पुष्प को देखने के लिए दूर-दूर से लोग भी आ रहे हैं। पंडित रवि शंकर गर्ग के मुताबिक ब्रह्मकमल के दर्शन लाभ से ही लोगों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।