रिश्ते हुए शर्मसार, मामूली विवाद में पुत्र ने डंडे से पीट-पीटकर की पिता की हत्या

Edited By meena, Updated: 19 Aug, 2022 07:13 PM

the son killed his father by beating him with a stick

सूरजपुर में एक कलयुगी बेटे ने मामूली विवाद के बाद अपने पिता की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने पिता की डेडबॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। वहीं मारपीट के लिए...

सूरजपुर(विष्णु कसेरा): सूरजपुर में एक कलयुगी बेटे ने मामूली विवाद के बाद अपने पिता की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने पिता की डेडबॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। वहीं मारपीट के लिए इस्तेमाल किए डंडे को भी जब्त कर लिया है।

PunjabKesari

रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सूरजपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गोपीपुर गांव का है जहां घर की एक मामूली बात पर पुत्र दिनेश राजवाड़े को इतना गुस्सा आ गया कि उसने डंडे से अपने पिता आगर साय पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिस पर मौके पर ही आगर साय की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने कोतवाली सूरजपुर को दी। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। साथ ही घटना में उपयोग किया गए डंडे को भी जब्त कर लिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!