गूगेर मेले में जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, 2 की दर्दनाक मौत, मची-चीख पुकार

Edited By meena, Updated: 06 Feb, 2025 04:15 PM

the tractor trolley of the devotees going to guger fair overturned 2 died

गुना जिले के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से हुई दुर्घटना में एक बच्ची समेत 2 लोगों की मौत हो गई है...

गुना (मिस्बाह नूर) : गुना जिले के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से हुई दुर्घटना में एक बच्ची समेत 2 लोगों की मौत हो गई है। दुर्घटना में 40 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिनमें 5 की हालत गंभीर बनी हुई है। यह सभी लोग गुना तहसील के कंचनपुरा से राजस्थान में आयोजित हो रहे गूगेर मेले में शामिल होने जा रहे थे।

PunjabKesari

हादसा सुबह करीब 10 बजे उस समय हुआ जब श्रद्धालुओं से भरी अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली फतेहगढ़ से कुछ दूर रामनगर-सेनबोर्ड मोड़ पर अचानक पलट गई। दुर्घटना के समय ट्रॉली में महिला और बच्चों सहित करीब 45 लोग सवार थे। दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। लोगों ने फतेहगढ़ पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस आने से पहले ही श्रद्धालुओं को तुरंत पुलिस की गाड़ियों से जिला अस्पताल पहुंचाने का सिलसिला शुरु किया। हालांकि कुछ देर बार एम्बुलेंस भी मौके पर पहुंच गईं और सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। दुर्घटना में 60 वर्षीय चिरोंजी लाल लोधा और 9 वर्षीय रमा बाई की मौत हो गई है। घायलों के तुरंत जिला अस्पताल पहुंचते ही कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल, एसपी संजीव कुमार सिन्हा, पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह सलूजा और भाजपा नेता महेंद्र सिंह किरार सहित कई अधिकारियों, नेताओं ने हालात का जायजा लिया।

PunjabKesari

गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि 38 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। दो लोगों की मौत की पुष्टि भी कलेक्टर कन्याल ने की है। उन्होंने कहा कि घायलों को बेहतर उपचार मुहैया कराना उनकी प्राथमिकता है। इसके बाद पुलिस जांच में सामने आएगा कि हादसे की वजह क्या रही। उधर, इस बड़ी दुर्घटना की जानकारी मिलने पर गुना तहसील के कंचनपुरा गांव में मातम पसरा हुआ है। बताया जा रहा है कि घायलों में शामिल लगभग सभी लोग लोधा समाज के थे।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!