Edited By Desh sharma, Updated: 27 Oct, 2025 07:03 PM

सागर में एक महिला का गुस्सा देखकर सभी हैरान रह गए। महिला को इतना गुस्सा था कि उसने सबके सामने जनपद पंचायत सभापति की गाड़ी को पत्थर से तोड़ दिया। लोग देखते रहे और वीडियो रिकार्ड करते रहे लेकिन कोई कुछ नही कर पाया।
(सागर): सागर में एक महिला का गुस्सा देखकर सभी हैरान रह गए। महिला को इतना गुस्सा था कि उसने सबके सामने जनपद पंचायत सभापति की गाड़ी को पत्थर से तोड़ दिया। लोग देखते रहे और वीडियो रिकार्ड करते रहे लेकिन कोई कुछ नही कर पाया।
दरअसल सागर जनपद कार्यालय के पास जनपद सदस्य की गाड़ी पर पत्थर बरसाकर महिला ने हुलिया बिगाड़ दिया। महिला का आरोप है कि जनपद सदस्य राघवेंद्र ने उसकी जमीन दूसरे को दिलवा दी है। इसी आक्रोश में महिला ने जनपद कार्यालय के पास खड़ी जनपद सदस्य की गाड़ी पर जमकर पत्थर बरसाए। वहां पर देखने वालों की भीड़ लग गई। महिला का गुस्साया रुप देखकर जनपद सदस्य भागता नजर आया।
महिला का आरोप है कि ना तो कलेक्टर सुन रहा है और ना ही पुलिस के कोई अधिकारी। वो बेबस हो गई है और उसे ऐसा करना पड़ रहा है