PM आवास की किस्त न मिलने पर युवक ने उठाया यह भयानक कदम

Edited By suman, Updated: 22 Jul, 2018 02:54 PM

the young man raised a terrible step when the pm housing was not found

अभी तक प्रदेश के किसान कर्ज के बोझ तले आत्महत्या कर रहे थे ,लेकिन अब सरकार की PM आवास योजना हितग्राही की मौत का सबब बन रही हैं। आलम यह है कि अधिकारियों के द्वारा लाभ देकर आशियाने छीने जा रहे हैं। ताजा मामला हैं जिले के मंडीदीप नगर पालिका का। यहां...

रायसेन : अभी तक प्रदेश के किसान कर्ज के बोझ तले आत्महत्या कर रहे थे ,लेकिन अब सरकार की PM आवास योजना हितग्राही की मौत का सबब बन रही हैं। आलम यह है कि अधिकारियों के द्वारा लाभ देकर आशियाने छीने जा रहे हैं। ताजा मामला हैं जिले के मंडीदीप नगर पालिका का। यहां हितग्राही को पहले नगरपालिका ने पीएम आवास योजना का लाभ दिया और एक क़िस्त भी दे दी गई।
PunjabKesari
लेकिन फाउंडेशन के बाद यह कह दिया कि अब आवास योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इस जगह से सड़क निकाली जाएगी। योजना का लाभ न मिलने से परेशान 40 वर्षीय राजू नाम के व्यक्ति ने ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। परिवार का आरोप है कि एक किस्त देने के बाद नगरपालिका ने पैसे देने से इंकार कर दिया। इस सिलसिले में कई बार अधिकारियों  से बात भी की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे मृतक राजू काफी दिनों से तनाव में था और उसने यह कदम उठा लिया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!