जबलपुर में जनसुनवाई में हाईवोल्टेज ड्रामा! जब एक पति की दो पत्नियां आईं.. आमने-सामने

Edited By Himansh sharma, Updated: 03 Sep, 2025 10:56 AM

there was a dispute between two women during the public hearing in jabalpur

पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने सभी को हैरान कर दिया

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने सभी को हैरान कर दिया। शिकायत लेकर आईं दो महिलाएं अचानक आपस में भिड़ गईं और देखते ही देखते मामला बवाल में बदल गया।

मामला तब शुरू हुआ जब दोनों महिलाएं, जो खुद को एक ही शख्स की पत्नी बता रही थीं, जनसुनवाई में पहुंचीं। पहले तो दोनों के बीच तीखी बहस हुई, लेकिन कुछ ही देर में विवाद हाथापाई में बदल गया। दोनों ने एक-दूसरे पर चप्पलों से हमला कर दिया, जिससे ऑफिस में अफरा-तफरी मच गई।

PunjabKesariमौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन गुस्साई महिलाओं के सामने उनकी एक न चली। बाद में कई अधिकारियों की समझाइश के बाद किसी तरह माहौल को शांत किया गया।

दोनों महिलाओं का आरोप है कि उनका पति बिना तलाक लिए दूसरी शादी कर चुका है, जिसके चलते यह विवाद पैदा हुआ। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!