Edited By meena, Updated: 02 Jul, 2025 07:07 PM

सिंगरौली में सूने घरों में चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है...
सिंगरौली (अंबुज तिवारी) : सिंगरौली में सूने घरों में चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी NCL और उसके आसपास क्षेत्र में कॉलोनी के सूने घरों को निशाना बनाते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 3 बड़ी चोरियों का खुलासा किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी विकास वाल्मीकी (23 वर्ष) अपने साथी छोटा अंडा उर्फ नीरज दास (20 वर्ष) के साथ मिलकर सुने घरों की दिन में रेकी करते थे और रात में घरों का ताला तोड़कर चोरी करते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के घर व अन्य स्थान में छुपाया गया टीवी, मिक्सर, गैस सिलेंडर और अन्य घरेलू सामान बरामद किया है। बरामद सामान की कीमत लगभग 03 लाख रुपए बताई गई है।