बकरियां चराने के बाद तालाब में नहाने गए तीन भाई-बहन डूबे, एक - दूसरे को बचाने में गई जान...

Edited By Himansh sharma, Updated: 30 Jun, 2025 01:04 PM

three children died due to drowning in a pond in chhatarpur

मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक साथ 3 भाई-बहनों के डूबने का मामला सामने आया है

छतरपुर। (राजेश चौरसिया): मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक साथ 3 भाई-बहनों के डूबने का मामला सामने आया है, जहां एक-दूसरे को बचाने में तीनों की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक घटना जिले के बिजावर के उतावली गांव की है। जहां के रामपाल यादव के 3 बच्चे घुवाऊ तालाब में नहाने गये हुए थे जहां एक दूसरे को बचाने में इनकी जान चली गई। डूबने से हरि सिंह उम्र 12 वर्ष, विनीता उम्र 10 वर्ष, भान प्रताप उम्र 7 की मौत हुई है।

PunjabKesariघटना और मामले की जानकारी लगने पर बिजावर थाना प्रभारी पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे जहां उनके शव को निकाल कर पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। क्षेत्रीय विधायक राजेश बबलू शुक्ला भी हॉस्पिटल पहुंच गए थे।

बच्चों के पिता रामपाल का कहना है कि बच्चे बकरियां चराने के लिए गए थे और काफी देर तक घर नहीं लौटे इसके बाद बच्चों को तलाश किया गया था। आपको बता दें की इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!