रिश्वत लेते पकड़े गए तीन पटवारी, जमीन संबंधी कार्यों के एवज में मांगी थी घूस; अब कोर्ट में चलेगा मुकदमा

Edited By Vandana Khosla, Updated: 18 Nov, 2026 11:08 AM

three patwaris caught taking bribes

भिण्डः मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले में जमीन संबंधी कार्यों के बदले रिश्वत मांगने और लोकायुक्त के जाल में पकड़े गए तीन पटवारियों के खिलाफ अब न्यायालय में मुकदमा चलेगा। कलेक्टर पवन जैन ने मंगलवार को तीनों के विरुद्ध अभियोजन की स्वीकृति दे दी है।

भिण्डः मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले में जमीन संबंधी कार्यों के बदले रिश्वत मांगने और लोकायुक्त के जाल में पकड़े गए तीन पटवारियों के खिलाफ अब न्यायालय में मुकदमा चलेगा। कलेक्टर पवन जैन ने मंगलवार को तीनों के विरुद्ध अभियोजन की स्वीकृति दे दी है।

अभियोजन की स्वीकृति पाने वालों में पंकज खलको उर्फ पंखरासियस खलको, हल्का सुहांस (विसवारी), तहसील गोहद, जितेंद्र सिंह सोनी, हल्का रुरई, तहसील लहार और आदित्य सिंह कुशवाह, हल्का रमा, तहसील अटेर शामिल हैं। तीनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7, 13(1)(ब) और 13(2) के तहत मामले दर्ज हैं।

पहले मामले में रवि बघेल ने शिकायत की थी कि उनकी दादी की शासकीय जमीन के फौती नामांतरण और खसरे में नाम सुधारने के लिए पटवारी ने आठ हजार रुपये मांगे थे। शिकायत का सत्यापन करने के बाद लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई कर पटवारी को रिश्वत लेते पकड़ा था।

दूसरे मामले में राजबहादुर सिंह से भूमि बंटांकन के बदले 3,500 रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। वहीं, तीसरे मामले में सर्वेश यादव से सीमांकन और कब्जे संबंधी कार्रवाई के एवज में 10 हजार रुपये मांगे गए थे। तीनों मामलों में लोकायुक्त टीम ने वॉयस रिकॉर्डिंग, बातचीत की प्रतिलिपि, पंचनामा, जब्त नोट और आवाज के विश्लेषण की रिपोर्ट सहित साक्ष्य जुटाए थे। इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर कलेक्टर ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 19(1)(ब) के तहत न्यायालय में अभियोजन चलाने की अनुमति दी है।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!