भूपेश बघेल ही होंगे छत्तीसगढ़ के सीएम फेस: टी एस सिंहेव

Edited By Devendra Singh, Updated: 26 Sep, 2022 04:43 PM

ts singh deo was speak on next cm face in bhilai

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि छत्तीसगढ़ का जो मुख्यमंत्री होता है वही सीएम फेस होता है। वर्तमान में भूपेश बघेल (bhupesh baghel) मुख्यमंत्री हैं तो वे ही सीएम का चेहरा भी होंगे।

दुर्ग (के.प्रदीप): स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव (ts singhdeo) रविवार को भिलाई दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रेसवार्ता में भारत जोड़ों यात्रा पर अपनी बात रखी। इस मौके पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए टी एस सिंहदेव ने अगले विधानसभा चुनाव (assembly election 2023) में सीएम फेस को लेकर चुप्पी तोड़ी है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि छत्तीसगढ़ का जो मुख्यमंत्री होता है वही सीएम फेस होता है। वर्तमान में भूपेश बघेल (bhupesh baghel) मुख्यमंत्री हैं तो वे ही सीएम का चेहरा भी होंगे।

छत्तीसगढ़ में चुनाव के पूर्व कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर पूछे गए सवाल पर स्वास्थ मंत्री ने कहा कि कांग्रेस (congress) एक संकल्प लेकर चली थी। सरकार बनने के बाद सरकार ने कई घोषणाएं पूरी की हैं। किसानों की ऋण माफी, धान का समर्थन मूल्य, बिजली बिल हाफ सहित कई घोषणाएं पूरी की है। कुछ ऐसी भी मांगे हैं जो पूरी नहीं हुई हैं। सरकार का प्रयास है कि सभी घोषणाओं को पूरा करें और इसके लिए प्रयास किया जा रहा है।

कुछ टेक्निकल इश्यू के कारण कुछ दिक्कतें हैं। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने भारत जोड़ो यात्रा पर भी बात की। उन्होंने कहा कि देश के लोगों से सीधे मिलने के लिए राहुल गांधी (rahul gandhi) ने यह यात्रा शुरू की है। अब तक इस यात्रा से लाखों लोग जुड़ चुके हैं। देश में आज महंगाई चरम पर है। सिलेंडर के दाम 1100 रुपए से अधिक हो गए। पेट्रोल-डीजल के दाम 100 के पार हैं। इसके बाद भी लोगों को कोई समस्या नहीं है तो यह कहना गलत है। भाजपा इस प्रकार का भ्रम फैला रही है। राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा (bharat jodo yatra 2022) के दौरान जो कांरवा बन रहा है वह इसका प्रमाण है कि देश की जनता महंगाई से त्रस्त है। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!