नगर परिषद अध्यक्ष के सुपुत्र का चिलम फूंकते वीडियो वायरल, उठे सवाल

Edited By meena, Updated: 16 Dec, 2025 02:55 PM

video of the municipal council chairman s son smoking a chillum goes viral

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बक्सवाहा नगर परिषद अध्यक्ष के सुपुत्र का कथित तौर पर नशा करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक चिलम फूंकता नजर आ रहा है, जिसे लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

छतरपुर (राजेश चौरसिया) : मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बक्सवाहा नगर परिषद अध्यक्ष के सुपुत्र का कथित तौर पर नशा करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक चिलम फूंकता नजर आ रहा है, जिसे लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब जनप्रतिनिधियों के परिवार से जुड़े युवा इस तरह के कृत्यों में नजर आते हैं, तो समाज में गलत संदेश जाता है। खासकर पढ़ने-लिखने की उम्र में बच्चों का नशे की ओर बढ़ना गंभीर चिंता का विषय है।

PunjabKesari

हालांकि, इस वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इस संबंध में नगर परिषद अध्यक्ष या उनके परिवार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन मामले ने नशा-मुक्त समाज के दावों पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो की पंजाब केसरी पुष्टि नहीं करता है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!