सीहोर में पुलिस पेट्रोलिंग टीम पर ग्रामीणों का हमला, दो पुलिसकर्मी घायल

Edited By Jagdev Singh, Updated: 15 May, 2020 07:34 PM

villagers attack police patroll team sehore 2 policemen injured

मध्य प्रदेश में सीहोर के पास ग्राम बड़नगर में पुलिस पेट्रोलिंग टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। हमले में दो पुलिस जवान को गंभीर चोट आई हैं। जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली का पेट्रोलिंग दल ग्राम बड़नगर में लॉक डाउन का पालन कराने पहुँचा था। इस दौरान एक...

सीहोर: मध्य प्रदेश में सीहोर के पास ग्राम बड़नगर में पुलिस पेट्रोलिंग टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। हमले में दो पुलिस जवान को गंभीर चोट आई हैं। जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली का पेट्रोलिंग दल ग्राम बड़नगर में लॉक डाउन का पालन कराने पहुँचा था। इस दौरान एक जगह पर कुछ युवक झुंड बनाकर बेठे थे। पुलिस ने समझाया तो विनोद जाटव और उसके भाइयों ने पुलिस पर हमला कर दिया, हमले में प्रधान आरक्षक सुभाष कटारे और तेजपाल वर्मा को गंभीर चोट पहुंची है।

ग्रामीणों द्वारा पुलिस आरक्षको को बंधक भी बना लिया गया था। पुलिस बल ने जाकर जिन्हें ग्रामीणों से मुक्त कराया। गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। जानकारी मिलते ही मौके पर एसडीएम आदित्य जैन, सीएसपी मंगल ठाकरे, कोतवाली टीआई मनोज मिश्रा सहित बल पहुंचे। पुलिस और ग्रामीणों के बीच संघर्ष में बताया जा रहा है कि आरोपी विनोद जाटव आर्मी का जवान है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!