BJP प्रदेशाध्यक्ष की दौड़ में विश्वास सारंग का नाम सबसे आगे, विजयवर्गीय समेत ये नेता भी शामिल

Edited By meena, Updated: 12 Dec, 2019 01:37 PM

vishwas sarang s name in front of bjp state president

मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के संगठन चुनाव की प्रक्रिया आखिरी चरण में है। वहीं इसके चलते भाजपा की अंदरूनी सियासत भी चरम पर है। विपक्ष में आने के बाद भी भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष बनने के लिए सभी दावेदारों ने जोर आजमाइश शुरू कर दी है। इस दौड़...

भोपाल(इज़हार हसन खान): मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के संगठन चुनाव की प्रक्रिया आखिरी चरण में है। वहीं इसके चलते भाजपा की अंदरूनी सियासत भी चरम पर है। विपक्ष में आने के बाद भी भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष बनने के लिए सभी दावेदारों ने जोर आजमाइश शुरू कर दी है। इस दौड़ में राकेश सिंह, पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह, बीडी शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, कैलाश विजयवर्गीय, नरोत्तम मिश्रा का नाम सामने आ रहा है। वहीं सबसे चौकाने वाला नाम भोपाल के नरेला से विधायक विश्वास सारंग का आगे आ रहा है। 
 

PunjabKesari

अभी भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष बनने के लिए आधा दर्जन से ज्यादा उम्मीदवारों के नाम सामने आ रहे हैं और सभी सियासी उठापटक भी कर रहे हैं। भाजपा के सियासी हलकों में खबर थी कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश अध्यक्ष पद की दावेदारी कर रहे हैं हालांकि बीते दिनों कई मौके पर शिवराज सिंह चौहान अपनी दावेदारी को गलत बता रहे हैं लेकिन कहा जा रहा है कि शिवराज सिंह चौहान की ओर से पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह का नाम आगे बढ़ाया गया है।
 

PunjabKesari

वहीं माना जा रहा है कि खजुराहों से सांसद बीडी शर्मा भी प्रदेश अध्यक्ष पद की कमान संभालने के लिए आ सकते हैं। इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, कैलाश विजयवर्गीय, नरोत्तम मिश्रा के नाम भी प्रदेश अध्यक्ष पद की कवायद के लिए सुनाई दे रहे हैं।

PunjabKesari

विश्वस सारंग का नाम सबसे आगे
भोपाल के नरेला से विधायक विश्वास सारंग का है 3 बार के विधायक विश्वास सारंग को हरियाणा चुनाव में अपने प्रभार वाले इलाकों में जीत दिलवाने का श्रेय जाता है। इसी के चलते केंद्रीय नेतृत्व में तेजी से विश्वास सारंग का नाम आगे बढ़ रहा है। माना जा रहा है युवा होने के नाते विश्वास सारंग को प्रदेश अध्यक्ष पद की कमान देकर भाजपा एक नया संदेश दे सकती है।

 








 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!