Edited By meena, Updated: 06 Jul, 2022 10:01 AM
नगरीय निकायों के पहले चरण में नगर निगम जबलपुर सहित जिले के पांचों नगरीय निकायों में मतदान तय समय पर प्रारम्भ हुआ। वास्तविक मतदान के पहले मॉक पोल किया गया। कई मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाता लाइन में खड़े नजर आये।
जबलपुर(विवेक तिवारी): नगरीय निकायों के पहले चरण में नगर निगम जबलपुर सहित जिले के पांचों नगरीय निकायों में मतदान तय समय पर प्रारम्भ हुआ। वास्तविक मतदान के पहले मॉक पोल किया गया। कई मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाता लाइन में खड़े नजर आये। नगर निगम जबलपुर के वार्ड क्रमांक 14 के मतदान केंद्र क्रमांक 232 में 90 वर्षीय दिव्यांग बालकृष्ण ने मतदान किया। नगरीय निकायों के निर्वाचन के पहले चरण में जिले के पांच नगरीय निकाय नगर निगम जबलपुर, नगर पालिका सिहोरा एवं पनागर तथा नगर परिषद बरेला एवं भेड़ाघाट में मतदान हो रहा है।