Edited By Desh Raj, Updated: 11 Feb, 2026 04:52 PM

महाराज सिंधिया अपने अंदाज और बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। जनता ने कई बार सोचा भी नहीं होता वो कुछ ऐसा बोल देते हैं कि लोग हैरान रह जाते हैं। अब ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खुद को ‘डब्बा मंत्री’ बताते हुए लोगों तो ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया।
(अशोकनगर): महाराज सिंधिया अपने अंदाज और बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। जनता ने कई बार सोचा भी नहीं होता वो कुछ ऐसा बोल देते हैं कि लोग हैरान रह जाते हैं। अब ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खुद को ‘डब्बा मंत्री’ बताते हुए लोगों तो ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया। दरअसल एक कार्यक्रम में सिंधिया ने स्पीच मोबाइल के अधिक इस्तेमाल से हो रहे नुकसानों और उसके कारण रिश्तों में बढ़ रही दूरी को लेकर अपनी बात कही।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने काम के साथ अपने हाजिरजवाबी अंदाज के लिए भी खास पहचान रखते हैं। उनका अलग अंदाज ही उन्हें सबसे अलग करता है। दरअसल एक कार्यक्रम के दौरान सिंधिया द्वारा दी गई एक मोटिवेशनल स्पीच ने लोगों को प्रभावित तो किया है बल्कि हंसने पर भी मजबूर कर दिया।
सिंधिया के बेबाक बोल और ठहाके लगाने लगे लोग
कार्यक्रम में सिंधिया ने कुछ ऐसा बोला कि मौजूद लोग सुनकर हंसी नहीं रोक पाए । स्पीच मोबाइल के अधिक इस्तेमाल से हो रहे नुकसानों को लेकर खुद दूरसंचार मंत्री लोगों को अवगत करा रहे थे। इसी दौरान सिंधिया ने कह दिया कि 'मैं डब्बा मंत्री हूं'। बस ऐसा बोलते ही लोगों की हंसी छूट गई और सभा में ठहाके लगने लगे। ये पूरा वाक्या अशोकनगर के चंदेरी से सामने आय़ा है जहां पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि मोबाइल का बढ़ता इस्तेमाल रिश्तों को कैसे प्रभावित कर रहा है।
पति और पत्नी भी अपने-अपने डिब्बे में कैद हैं-सिंधिया
सिंधिया ने कहा- 'आज मैं देखता हूं, मंच पर भी, मंच के नीचे भी, गाड़ी में भी, प्लेन में भी, पांच लोग भी साथ बैठे होंगे,तो लो फोन पर बिजी रहते हैं लेकिन बात नहीं करते। सब अपने-अपने डब्बा में कैद हैं, अपने डब्बे में मस्त हैं। यहां तक कि, पति-पत्नी भी आपस मे बात नहीं करते।
इसी दौरान उन्होंने हल्के और मजाकिया अंदाज में कहा- 'मैं डब्बा मंत्री हूं और डब्बे का जितना इस्तेमाल होगा, मेरे लिए तो ये उतना ही अच्छा होगा.' सिंधिया ने लोगों से आग्रह किया है कि कम से कम भोजन के दौरान पूरे परिवार को मोबाइल दूर रखकर आपस में बात करनी चाहिए। लिहाजा सिंधिया का ये अंदाज अब जमकर वायरल हो रहा है।