महिला शक्ति ने बिगाड़ा दिग्गजों का गणित! कोयलांचल की नई क्रांति बनने को तैयार मंजरी

Edited By meena, Updated: 04 Jun, 2022 06:18 PM

women power spoiled the math of veteran leader

मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर दिनों दिन रस्साकशी बढ़ती जा रही है। अलग अलग क्षेत्र की स्थानीय राजनीति इससे खासी प्रभावित होती दिखाई दे रही है। इस बीच शहडोल जिले की बुढ़ार तहसील में एक गैर राजनीतिक महिला शक्ति की आमद से अच्छे खासों का सियासी...

शहडोल: मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर दिनों दिन रस्साकशी बढ़ती जा रही है। अलग अलग क्षेत्र की स्थानीय राजनीति इससे खासी प्रभावित होती दिखाई दे रही है। इस बीच शहडोल जिले की बुढ़ार तहसील में एक गैर राजनीतिक महिला शक्ति की आमद से अच्छे खासों का सियासी गणित बिगाड़ने का काम किया है।

PunjabKesari

दरअसल यहां की बुढ़ार तहसील में जनपद पंचायत चुनाव में उतरी मंजरी सोनू शुक्ला यूं तो किसी राजनीतिक परिवार से ताल्लुक नहीं रखती, लेकिन पर्चा भरते समय उनके साथ उमड़े जनसमूह ने क्षेत्र के राजनीतिक रणनीतिकारों को फिर से सोचने पर मजबूर कर दिया।

PunjabKesari

इस बीच क्षेत्र का एक तबका इसका श्रेय मंजरी के पति सोनू शुक्ला को भी दे रहा है, जिन्होंने कोरोना काल के विपरीत हालात में लोगों के बीच जाकर उनकी मदद की थी और उन्हीं लोगों के कहने पर वो चुनावी मैदान में उतरे हैं। हालांकि अब देखना ये होगा, कि जनता कोयलांचल की इस नई क्रांति को किस हद तक अपना आशीर्वाद प्रदान करती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!