सुबह की सैर के लिए निकले 5 दोस्तों को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, सड़क पर बिखरे मिले शव

Edited By meena, Updated: 23 Jul, 2021 11:32 AM

5 friends out for morning walk were crushed by a speeding truck

छत्तीसगढ़ के कांकेर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मरने वाले पांचों युवक दोस्त थे और घर से सुबह की सैर पर निकले थे। इसी दौरान एक बेलगाम ट्रक ने पांचों को कुचल दिया। एक साथ 5...

छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के कांकेर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मरने वाले पांचों युवक दोस्त थे और घर से सुबह की सैर पर निकले थे। इसी दौरान एक बेलगाम ट्रक ने पांचों को कुचल दिया। एक साथ 5 लोगों की मौत से ग्रामीणों में बेहद गुस्सा है। हादसे के बाद लोगों ने चक्का जाम कर दिया है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंची है और लोगों को समझाइश दे रही है।

जानकारी के मुताबिक, घटना कांकेर के देवरी गांव के पास की है। जहां सड़क पर जा रहे 5 दोस्तों को एक तेज रफतार ट्रक ने कुचल दिया। युवकों के शव सड़क पर बिखरे मिले। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रक भानूप्रतापपुर की ओर से आ रहा था। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने शवों को उठाने नहीं दिया और चक्का जाम कर दिया। उनकी मांग है कि आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार किया जाए और मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिया जाए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!