Breaking

जिन कंधों पर गणगौर माता का रथ होना था, उन पर उठी 8 अर्थियां...हादसे ने किसी के पिता तो किसी की मांग का छीना सिंदूर

Edited By meena, Updated: 04 Apr, 2025 12:56 PM

8 people died while cleaning a well in khandwa

खंडवा के कोंडावत गांव में इस वक्त मातम है। कल रात से घरों में चूल्हे नहीं जले हैं...

खंडवा (मुश्ताक मंसूरी) : खंडवा के कोंडावत गांव में इस वक्त मातम है। कल रात से घरों में चूल्हे नहीं जले हैं। हर किसी की आंखों में आंसू है। हादसे का शिकार हुए सभी लोग गांव के चहेते थे। हर त्यौहार में आगे बढ़ कर काम करते और हर किसी की मदद किया करते थे। गणगौर पर भी इन लोगों ने हर बार की तरह इस बार भी कुएं की सफाई का बीड़ा उठाया था। लेकिन इस बार कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। कुएं की सफाई करने उतरे दो लोग जब वापस नहीं आए तो उन्हें बचाने एक के बाद एक 8 लोग इस मौत के कुएं में समा गए। आज की सुबह पूरे गांव के लिए अपने साथ मातम लेकर लिए जिन सरों पर माता के रथ होने थे आज उन्ही कंधों पर यह आठ अर्थियां देख आंसू भर आए हैं।

PunjabKesari

बेटी ने दी पिता को मुखाग्नि

मुक्ति धाम पर सबकी सांसे उस समय थम गई जब एक बेटी ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। दरअसल घटना में मृतक वासुदेव पटेल की 6 पुत्रियां है। उनका कोई पुत्र नहीं था। इसलिए उनकी 15 वर्षीय बड़ी पुत्री ने मुखाग्नि दी। यह दृश्य देखकर सारे लोगों की आंखों से आंसू टपक पड़े।

PunjabKesari

50 लाख मुआवजा मिले

परिजन बोले मृतकों का पूरा परिवार इनपर ही निर्भर था। मुख्यमंत्री ने चार-चार लाख की घोषणा की। वह पर्याप्त नहीं है। मृतकों के परिवार को 50- 50 लाख मुआवजा मिले जिससे उनके जीवन यापन में आसानी होगी।

PunjabKesari

विधायक पहुंची अंतिम संस्कार में

घटना के बाद शुक्रवार क्षेत्रीय विधायक छाया मोरे मृतकों के परिजनों के बीच पहुंची और शोकाकुल परिवार के लोगों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। उसके बाद ग्रामीणों से कहा हमारी सरकार दुःख की इस घड़ी में परिजनों के साथ है। मुख्यमंत्री से बात कर हर संभव मदद दिलवाई जाएगी।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Mumbai Indians

46/2

4.5

Royal Challengers Bangalore

221/5

20.0

Mumbai Indians need 176 runs to win from 15.1 overs

RR 10.22
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!