पति के साथ गरबा खेलते-खेलते ही 19 वर्षीय युवती को आया हार्ट अटैक,धड़ाम से गिरी जिंदगी खत्म!3 महीने पहले हुई थी  शादी

Edited By Desh sharma, Updated: 29 Sep, 2025 07:49 PM

खरगोन से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने झकझोर कर रख दिया है। दुर्गा पंडाल में गरबा खेलने के दौरान ही हंसती गाती  महिला को हार्ट अटैक और वो नीचे गिर गई। देखते ही देखते  महिला की मौत हो गई।

खरगोन( रामेश्वर बड़ोले): खरगोन से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने झकझोर कर रख दिया है। दुर्गा पंडाल में गरबा खेलने के दौरान ही हंसती गाती  महिला को हार्ट अटैक और वो नीचे गिर गई। देखते ही देखते  महिला की मौत हो गई। महिला पति के साथ ‘ओ मेरे ढोलना” गाने पर गरबा डांस कर रही थी लेकिन इसी दौरान किसी ने नहीं सोचा था कि ऐसा होगा।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक भीकनगांव गांव के पलासी गांव में सिंगाजी मंदिर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा के सामने 19 वर्षीय सोनम अपने पति कृष्णलाल के साथ गरबा कर रही थी।  गरबा करने के दौरान ही सोनम अचानक जमीन पर गिरी और मौके पर ही मौत हो गई। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें ये हृदय विदारक  मामला कैद हो गया है। सोशल मीडिया पर ये विडियो काफी वायरल हो रहा है।

PunjabKesari

आपको बता दे कि  इसी वर्ष मई महीने में सोनम की शादी हुई थी लेकिन किसने सोचा था कि 3 महीने बाद ही ऐसा कांड होगा जो सबको हिलाकर रखे देगा। परिवार में इस घटना के बाद मातम है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!