IAS अफसर की ट्रांसफर पर अपनी ही सरकार पर भड़के भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूछा- अच्छे अधिकारी को टिकने क्यों नहीं देते

Edited By meena, Updated: 20 Oct, 2026 07:02 PM

ajay vishnoi targeted his own government

मध्य प्रदेश भाजपा में एक बार फिर अंदरूनी खींचतान देखने को मिली है। यहां भाजपा विधायक व दिग्गज नेता ने अपनी ही सरकार पर सवाल उठाए हैं...

जबलपुर: मध्य प्रदेश भाजपा में एक बार फिर अंदरूनी खींचतान देखने को मिली है। यहां भाजपा विधायक व दिग्गज नेता ने अपनी ही सरकार पर सवाल उठाए हैं। मामला जबलपुर नगर निगम कमिश्नर के ट्रांसफर से जुड़ा है। भाजपा विधायक अजय विश्नोई ने इस तबादले को राम का हरण बताया है। उन्होंने कहा कि सरकार बताएं की अच्छे अधिकारी को टिकने क्यों नहीं दिया जाता है?

दरअसल, 2018 बैच के आईएएस अधिकारी रामप्रकाश अहिरवार की ट्रासफर भोपाल हुआ है। वे जबलपुर में नगर निगम कमिश्नर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब उन्हें भोपाल नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है। साथ ही मेट्रो रेल कंपनी के अपर प्रबंध संचालक का भी प्रभार सौंपा गया है। इस तबादले को लेकर पूर्व मंत्री व वर्तमान बीजेपी विधायक अजय विश्नोई ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने लिखा- “दशहरे के दिन जबलपुर के राम का हरण हो गया”। “जबलपुर से राम का ट्रांसफर हुआ भोपाल”। 

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि सरकार बताएं अच्छे अधिकारी को क्यों नहीं टिकने दिया जाता। नगर निगम कमिश्नर यदि काबिल नहीं थे तो भोपाल नगर निगम कमिश्नर की जिम्मेदारी क्यों दी? हालांकि ट्रोल होने के बाद उन्होंने अपनी पोस्ट को डिलीट कर दिया है। फिलहाल भाजपा विधायक का अपनी इस सरकार पर सवाल उठाना जन चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं सियायत भी गरमाने के आसार हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!