सेना के जवानों ने पेश की मिसाल, भू-स्खलन में फंसी महिला की करवाई सुरक्षित डिलीवरी

Edited By meena, Updated: 23 Aug, 2020 06:23 PM

army personnel provided safe delivery to women in chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित गांव कोंडासांवली जिले में सेना के जवानों ने इंसानियत की एक अनोखी मिसाल पेश की हैं। जवानों ने भू-स्खलन में फंसी कोंडसांवली के डोरेपारा की रहने गर्भवती महिला को कोई साधन न होने के चलते 231 बटालियन के जवानों ने सुरक्षित...

छत्तीसगढ़(अभिषेक झा): छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित गांव कोंडासांवली जिले में सेना के जवानों ने इंसानियत की एक अनोखी मिसाल पेश की हैं। जवानों ने भू-स्खलन में फंसी कोंडसांवली के डोरेपारा की रहने गर्भवती महिला को कोई साधन न होने के चलते 231 बटालियन के जवानों ने सुरक्षित डिलीवरी करवाई। आपको बता दें अरनपुर से जगरगुंडा जाने वाला रास्ते में भारी बारिश हो रहीं है। साथ ही भू-स्खलन के कारण स्थानीय लोगों के साथ साथ जवानों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। राशन लाने के लिए जवान कोंडासांवली से पैदल निकले थे। कमल पोस्ट से राशन की बोरियों को कंधों पर रख कर करीब 4 किमी पैदल चलकर राशन लेकर आए थे।
PunjabKesari

दरअसल, शुक्रवार की शाम को महिला प्रसव पीड़ा से बेहाल थी, जिसके बाद गांव में तैनात सीआरपीएफ के जवान मदद के लिए पहुंच गए और महिला के लिए पूरा इंतजाम किया गया। खास बात यह है कि भारी बारिश के बीच जवान मदद के लिए पहुंचे और अस्पताल लेकर गए। तमाम परेशानियों के बावजूद महिला और जवानों का संघर्ष खत्म नहीं हुआ। बीच रास्ते में भू-स्खलन के चलते एंबुलेंस आगे नहीं बढ़ सकी। महिला की बढ़ रही पीड़ा को देखते हुए जवान कोंडासांवली कैंप पहुंचे। जिसके बाद सीआरपीएफ की इसी बटालियन के डॉक्टर, महिलाएं और जवानों ने मिलकर महिला का सुरक्षित डिलीवरी करवाई।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!