कैबिनेट मंत्री से बोले बीजेपी नेता- जमीन पर हमारी हालत खराब, विनाश काले विपरीत बुद्धि (video)

Edited By meena, Updated: 11 Sep, 2020 01:51 PM

उपचुनाव से पहले बीजेपी नेता के एक वायरल ऑडियो ने मध्य प्रदेश की राजनीति में हड़कंप मचा रखा है। इस वायरल वीडियो में बीजेपी नेता उपचुनाव से पहले ही पार्टी की हार तय बता रहे हैं। इसमें सिंधिया और प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा की राज्य में चुनावी...

भोपाल: उपचुनाव से पहले बीजेपी नेता के एक वायरल ऑडियो ने मध्य प्रदेश की राजनीति में हड़कंप मचा रखा है। इस वायरल वीडियो में बीजेपी नेता उपचुनाव से पहले ही पार्टी की हार तय बता रहे हैं। इसमें सिंधिया और प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा की राज्य में चुनावी क्षेत्रों में भूमिका का बयां भी कर रहें।

PunjabKesari

वायरल ऑडियो के अनुसार, बीजेपी नेता विरेंद्र शुक्ला कैबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव से ग्वालियर की जमीनी हकीकत बता रहे हैं। उन्होंने मुन्ना लाल गोयल का जिक्र करते हुए कहा कि यदि सरकार ने अतिथि शिक्षकों की मांग नहीं मानी तो चुनाव में हार तय है। बीजेपी का यह घमंड उसे ले डूबेगा। वहीं कांग्रेस से बीजेपी में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर कहा कि सिंधिया की हालत भी खराब है। वह लोगों के बीच नहीं जा सकते। इस ऑडियो में बीजेपी नेता ने प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा का भी जिक्र किया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!