कांग्रेस की महू रैली में राजनीतिक भाषण पर लगी रोक हटी, प्रशासन ने एक ही दिन में बदला आदेश

Edited By meena, Updated: 25 Jan, 2025 08:23 PM

ban on political speech lifted at congress mhow rally

कांग्रेस की महू में निकलने वाली महारैली की अनुमति विवादों में आ गई। एसडीएम ने इसकी शर्तों में राजनीतिक और धर्म विरोधी भाषण प्रतिबंधित किया था..

इंदौर (सचिन बहरानी) : कांग्रेस की महू में निकलने वाली महारैली की अनुमति विवादों में आ गई। एसडीएम ने इसकी शर्तों में राजनीतिक और धर्म विरोधी भाषण प्रतिबंधित किया था। लेकिन कांग्रेस ने इसे तुलगकी फरमान करार देते हुए इसका पूरजोर विरोध किया। इसके बाद प्रशासन ने एक ही दिन में नया आदेश जारी किया। जिसमें राजनीतिक भाषण पर प्रतिबंध वाला बिंदू हटा दिया गया है।

PunjabKesari

जय बापू, जय भीम, जय संविधान को लेकर निकलने वाली इस महारैली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सांसद प्रियंका गांधी सहित ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के प्रमुख नेता शामिल होनें वाले हैं।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष सदाशिक यादव ने बताया कि पहले जो अनुमति थी उसमें राजनीतिक भाषण नहीं देने वाला बिंदु था। हमनें आपत्ति ली तो देर शाम प्रशासन ने इस बिंदु को त्रुटिवश बताते हुए नई अनुमति दी। वहीं जिला प्रशासन ने इसे टेक्निक्ल त्रुटि बताया था जो बाद में नए आदेश में सही कर दी गई।

PunjabKesari

बता दें कि 27 जनवरी को मध्य प्रदेश कांग्रेस जय बापू, जय भीम, जय संविधान कार्यक्रम करने जा रही है। रैली का मकसद अंबेडकर के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह का बयान है। संसद में अमित शाह के बयान पर लड़ाई लड़ने के बाद अब कांग्रेस अंबेडकर के जन्म स्थल महू में इस कार्यक्रम को करने जा रही है। साथ ही कांग्रेस द्वारा संविधान बचाओ पदयात्रा भी शुरू की जाएगी। इस पदयात्रा को एक साल तक चलाया जाएगा।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!